Afghan kidnappers arrested: ईरान में अपहृत तीन भारतीय नागरिक बरामद, अफगानी अपहर्ता गिरफ्तार!

Wed, Jun 04 , 2025, 07:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तेहरान/नयी दिल्ली: ईरान में अपहृत तीन भारतीय नागरिक बरामद कर लिए गए हैं। ईरानी मीडिया ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार अपहरणकर्ता अफगान नागरिक हैं और फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। बताया जाता है कि गत सप्ताह इन तीनों भारतीय नागरिकों का गत सप्ताह अपहरण कर लिया गया था।

भारत स्थित ईरानी दूतावास ने गत गुरुवार को बताया कि ईरान में तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने की जांच ईरान के विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के विभाग द्वारा देश के न्यायिक अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में सक्रिय रूप से की जा रही है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास को ईरानी अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय के माध्यम से मामले की प्रगति के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया,“तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने से संबंधित मामले को इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के विभाग द्वारा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के समन्वय में देखा जा रहा है।” इससे पहले इन तीनों भारतीयों के अपहरण में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के हाथ होने की भी आशंका जतायी जा रही थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups