कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने यूरोपीय संघ के रोमिंग क्षेत्र में यूक्रेन (EU roaming area) को शामिल करने संबंधित कानून पर हस्ताक्षर किया। इस कानून के तहत, यूरोपीय संघ के नागरिकों को यूक्रेन में रोमिंग शुल्क का भुगतान किए बिना मोबाइल डेटा (mobile data) का उपयोग करने की अनुमति मिलेगी। यह जानकारी यूक्रेनी डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा “यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक कानून पर हस्ताक्षर किया है जो यूक्रेन को यूरोपीय संघ के एकल रोमिंग के करीब लाता है।
यूक्रेन के लोग बिना किसी अतिरिक्त रोमिंग शुल्क के यूरोपीय संघ में मोबाइल संचार का उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद, हम यूरोपीय आयोग से सकारात्मक मूल्यांकन और रोम लाइक एट होम नीति में आधिकारिक प्रवेश पर निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” बयान में कहा गया कि यूक्रेनी नागरिक देश और यूरोपीय संघ में एक ही टैरिफ का उपयोग कर सकेंगे और उन्हें 27 यूरोपीय संघ देशों में कॉल और इंटरनेट के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 03 , 2025, 11:56 AM