यांगून। मध्य म्यांमार के मांडले क्षेत्र (Mandalay region of central Myanmar) में एक राजमार्ग पर यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 11 घायल हो गए। मांडले क्षेत्र अग्निशमन सेवा विभाग (Mandalay region fire service department) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना (accident)आज स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3:30 बजे मांडले के मीकटिला कस्बे में हुई। उन्होंने बताया कि करीब 19 यात्रियों को ले जा रही बस बारिश के कारण सड़क से फिसलकर पलट गई। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 02 , 2025, 11:52 AM