Russia : रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में पुल ढहने से सात की मौत, 35 घायल

Sun, Jun 01 , 2025, 10:26 AM

Source : Uni India

मास्को। रूस (Russia) के ब्रांस्क (Bryansk) क्षेत्र में पुल ढहने के कारण सात लोगों की मौत (Seven died) हो गयी तथा 35 अन्य लोग घायल (35 others injured) हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ (Governor Alexander Bogomaz) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, “पाँच और लोगों ने चिकित्सा सहायता मांगी। फिलहाल घटना के कारण सात लोगों की मौत हो गई है और 35 घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एक बच्चे को एयर एम्बुलेंस  (Air Ambulance) द्वारा मास्को ले जाया जाएगा।” इससे पहले उन्होंने कहा था कि ब्रांस्क क्षेत्र के विगोनिचस्की जिले में एक पुल ढह गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुयी है और 30 लोग घायल हुए हैं।
मास्को रेलवे (Moscow Railway) की रिपोर्ट के अनुसार क्लिमोव-मास्को मार्ग (Klimov-Moscow route) पर यात्री ट्रेन नंबर 86 (Passenger train number 86) के लोकोमोटिव और डिब्बे परिवहन  (Locomotive and coach transport) संचालन में अवैध हस्तक्षेप के कारण यह हादसा हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups