डैनियल नोबोआ ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

Sun, May 25 , 2025, 04:14 PM

Source : Uni India

क्विटो। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ (Ecuador's President Daniel Noboa) ने शनिवार को क्विटो में नेशनल असेंबली (National Assembly) में एक समारोह के दौरान अपने पहले पूर्ण कार्यकाल के लिए शपथ ली। अप्रैल में फिर से चुनाव जीतने वाले 37 वर्षीय व्यवसायी, जिन्होंने ने 2023 के अंत में स्नैप चुनाव जीतने के बाद अभी-अभी अपना 18 महीने का प्रारंभिक कार्यकाल पूरा किया था। उनका नया कार्यकाल 2029 तक चलेगा।

 नोबोआ ने शासन में एक नया दृष्टिकोण लाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “हम चक्रों को तोड़ने आए हैं।” उन्होंने स्थायी परिवर्तन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “अपराध के साथ कोई समझौता नहीं होगा। ” उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी(drug trafficking), अवैध हथियारों और तस्करी पर कार्रवाई जारी रखने की कसम खाई। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान घोषित “आंतरिक सशस्त्र संघर्ष” के तहत अपने सख्त सुरक्षा रुख की पुष्टि की।

राष्ट्रपति ने सुधारों, निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की योजनाओं की रूपरेखा भी पेश की, साथ ही आवास, शिक्षा, ऊर्जा विविधीकरण और सार्वजनिक कार्यों को अपने प्रशासन के प्रमुख स्तंभों के रूप में रेखांकित किया। सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति मारिया जोस पिंटो ने भी पद की शपथ ली।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups