अमेरिका: मोटर चालित नौका में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Sun, May 25 , 2025, 03:16 PM

Source : Uni India

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में हडसन नदी (Hudson River in New York) के किनारे खड़ी एक मोटर चालित नौका (motor boat parked) में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग (New York Fire Department) के उप सहायक प्रमुख डेविड सिम्स (Deputy Assistant Chief David Sims) ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह विस्फोट, उत्तरी नदी अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे (1430 जीएमटी) कच्चा सीवेज ढोने वाली एक मोटर चालित नौका में हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा कि मौके पर एक व्यक्ति (59) मृत पाया गया। एक बयान के हवाले से कहा कि व्यक्ति की पहचान न्यूयॉर्क के पर्यावरण संरक्षण विभाग के एक कर्मचारी के रूप में हुई है।

 सिम्स के अनुसार एक अन्य कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती किया गया तथा तीसरे ने चिकित्सा उपचार लेने से मना कर दिया। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि इसमें किसी आपराधिक घटना का संदेह नहीं है। इसके पहले 17 मई को मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज यहां के ब्रुकलिन ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो लोग मारे गए थे और 12 से अधिक अन्य घायल हुए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups