Road Accident: आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत!

Tue, May 13 , 2025, 07:38 PM

Source : Uni India

नरसारावपेट।आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिला के शिवपुरम गांव में दो वाहनों की भिडंत से खेतों में काम करने वाले चार मजदूरों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना (accident) उस वक्त हुई, जब सात मजदूर पपीते की फसल काटने के लिए जा रहे थे। तभी एक मिनी-बस और लॉरी की भिडंत हो गयी। दुर्घटना में पगडाला सुब्बम्मा, रमना रेड्डी, बोट्टू अंकम्मा और बोट्टू रमनजी की मौके पर मौत हो गई तथा मिनी-बस (Mini-bus) चालक कादिरी नागेश्वर राव, पगडाला शिवम्मा, कन्नेबोइना नागलक्ष्मी घायल हो गए। घायलों को विनुकोंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार चालक नागेश्वर राव (Nageshwar Rao)की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल प्रकाशम जिले के निवासी थे। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मजदूरों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने भी दुर्घटना में चार कृषि श्रमिकों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups