cleanliness: स्वच्छता को लेकर हुई बैठक से होंगे बदलाव : सिरसा!

Thu, May 01 , 2025, 06:13 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने बताया कि यहां की स्वच्छता (Cleanliness) को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक से इस दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सिरसा ने एक्स पर आज कहा कि शहर की स्वच्छता के संबंध में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक नई सरकार के तहत एक स्वच्छ राजधानी की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta), सभी जिलों के जिलाधिकारी, उपायुक्त, डीसीपी और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में श्री सक्सेना और श्रीमती रेखा गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कचरा, मलबा, अवैध डंपिंग और अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें गंभीरता स्पष्ट और इरादा मजबूत था। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में वर्षों से नहीं देखा गया वह अब वास्तविकता होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित दिल्ली के मिशन को पूरी मजबूती के साथ पूरा करने का काम किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups