टोक्यो। जापान चिप निर्माता कंपनी रैपिडस (Rapidus) को 802.5 अरब येन (लगभग 5.4 अरब अमेरिकी डॉलर) तक का अतिरिक्त समर्थन प्रदान करेगा। जापान के अर्थव्यवस्था, (Ministry of Economy) व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार यह जानकारी दी। रैपिडस अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का लक्ष्य रखने वाली कंपनी है। नवीनतम फंडिंग के साथ, रैपिडस के लिए कुल सरकारी सहायता लगभग 1.72 ट्रिलियन येन तक पहुंच सकती है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में स्थापित रैपिडस वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग (global semiconductor industry) में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त करने के जापान के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। कंपनी 2027 तक बड़े पैमाने पर उत्पादन हासिल करने के लक्ष्य के साथ अप्रैल में होक्काइडो के चिटोज़ में अपने कारखाने में परीक्षण उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। मंत्रालय ने पहले ही सुविधा के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराया है और अब उपकरण खरीद, कच्चे माल, उत्पादन प्रबंधन प्रणाली विकास और विनिर्माण प्रौद्योगिकी उन्नति के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 31 , 2025, 06:25 PM