US Taliban Deal Explained: तालिबान ने दो साल पहले हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक को किया रिहा

Fri, Mar 21 , 2025, 11:46 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban in Afghanistan) ने ट्रम्प प्रशासन और कतर के वार्ताकारों के प्रयासों के बाद दो साल से अधिक समय पहले हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी नागरिक को रिहा कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि एयरलाइन के मैकेनिक 65 वर्षीय जॉर्ज ग्लेज़मैन (George Glazman) अपनी पत्नी से मिलने के लिए अमेरिका वापस जा रहे थे।

दिसंबर 2022 में जब वह एक पर्यटक के रूप में अफगानिस्तान से गुजरे थे, तब तालिबान ने ग्लेज़मैन को हिरासत में लिया था। जनवरी के बाद से तालिबान द्वारा रिहा किए जाने वाले वह तीसरे अमेरिकी नागरिक (US citizen) हैं। पहले दो लोगों को अमेरिका के पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन के अंतिम दिनों में रिहा किया गया था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि तालिबान ने अपनी पिछली मांग छोड़ दी है कि अमेरिका कैद किए गए तालिबान सदस्यों को सौंप दे और वाशिंगटन के साथ बेहतर संबंधों के बदले ग्लेज़मैन को रिहा करने पर सहमत हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में अब भी सात अमेरिकी हिरासत में हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। कतर ने वर्षों से अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता की मेजबानी की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups