Taliban arrests British: अफगानिस्तान में तालिबान ने ब्रिटिश दम्पति को किया गिरफ्तार

Mon, Feb 24 , 2025, 08:00 PM

Source : Uni India

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने एक ब्रिटिश दम्पति (British couple) को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सत्तर वर्षीय एक ब्रिटिश दंपत्ति को अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट (BBC report) के अनुसार पीटर रेनॉल्ड्स (Reynolds) (79) और उनकी पत्नी बार्बी (75) एक फरवरी को बामियान में अपने घर लौट रहे थे तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यह दम्पति 18 साल से अफ़गानिस्तान में प्रशिक्षण परियोजनाएँ चला रहे हैं। उनकी बेटी सारा एंटविस्टल ने बीबीसी को बताया कि उसने दो सप्ताह से ज़्यादा समय से अपने माता-पिता से कोई बात नहीं की है। यह ठीक से पता नहीं है कि उन्हें क्यों गिरफ़्तार किया गया था, लेकिन उनके द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट में माताओं और बच्चों को प्रशिक्षण देना शामिल है। इन परियोजनाओं को स्थानीय अधिकारियों ने तालिबान द्वारा महिलाओं के काम करने और 12 साल से बड़ी लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के बावजूद मंज़ूरी दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जोड़ा जो मूल रूप से बाथ विश्वविद्यालय में मिला था और 1970 में काबुल में शादी की। 2009 से वे काबुल के पाँच स्कूलों में प्रशिक्षण परियोजनाएँ और बामियान में माताओं और बच्चों को प्रशिक्षण देने वाली एक परियोजना चला रहे हैं। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद उनके अधिकांश कर्मचारी पश्चिमी लोगों के साथ चले गए और लेकिन रेनॉल्ड्स दम्पति ने वहीं रहने पर ज़ोर दिया। गिरफ़्तारी के बाद युगल शुरू में अपने चार बच्चों से टेक्स्ट मैसेज के ज़रिए संपर्क बनाए रखने में सक्षम था। परिवार को पता था कि उनके माता-पिता को गृह मंत्रालय ने हिरासत में लिया है और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वे ठीक हैं।

हालांकि तीन दिन बाद संदेश आना बंद हो गया। दम्पति की बेटी ने टाइम्स को बताया ''मेरी माँ 75 वर्ष की हैं और मेरे पिता लगभग 80 वर्ष के हैं और उन्हें एक छोटे स्ट्रोक के बाद दिल की दवा की ज़रूरत है। वे बस उस देश की मदद करने की कोशिश कर रहे थे जिससे वे प्यार करते थे। यह विचार कि उन्हें इसलिए हिरासत में लिया जा रहा है क्योंकि वे बच्चों वाली माताओं को पढ़ा रहे थे, अपमानजनक है।'' रिपोर्टों में पीए समाचार एजेंसी ने एक कर्मचारी के हवाले से बताया गया है कि दंपति को उनके अमेरिकी मित्र फेय हॉल और उनके व्यवसाय के एक अनुवादक के साथ गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार विदेश कार्यालय को पता है कि अफ़गानिस्तान में दो ब्रिटिश नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन सहायता इस तथ्य से सीमित है कि ब्रिटेन तालिबान को मान्यता नहीं देता है और काबुल में उसका कोई दूतावास नहीं है। एक अधिकारी ने दावा किया कि उन्हें लगभग 20 दिन पहले बामियान पुलिस मुख्यालय या सीमा सुरक्षा बलों को सूचित किए बिना विमान का उपयोग करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups