Bhagirath Chaudhary: चौधरी ने समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश!

Tue, Nov 19 , 2024, 08:19 AM

Source : Uni India

किशनगढ़: केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी (Bhagirath Chaudhary) ने सोमवार को राजस्थान में किशनगढ़ स्थित अपने निवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित बैठक में प्रमुख समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में चौधरी ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें और क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाएं।

बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को मंत्री और अधिकारियों के समक्ष रखा। इनमें मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा सेवा, कानून व्यवस्था और कृषि संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लें और शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups