Qatar amendments approved: राष्ट्रीय जनमत संग्रह में कतर के संवैधानिक संशोधनों को दी गई मंजूरी!

Wed, Nov 06 , 2024, 07:21 PM

Source : Uni India

दोहा। खाड़ी देश कतर में संवैधानिक संशोधनों को राष्ट्रीय जनमत संग्रह (National Referendum) में मंजूरी दे दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी क्यूएनए (State news agency QNA) ने बुधवार को बताया। गृह मंत्री और सामान्य जनमत संग्रह समिति के अध्यक्ष शेख खलीफा बिन हमद बिन खलीफा अल थानी ने एक बयान में कहा कि कतर के स्थायी संविधान में संवैधानिक संशोधनों की परियोजना को कुल वैध मतों में से 90.6 प्रतिशत की लोकप्रिय स्वीकृति दर मिली है।

उनतीस अक्टूबर को, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने एक फरमान जारी किया जिसमें 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों से जनमत संग्रह में भाग लेने का आह्वान किया गया। क्यूएनए की पिछली रिपोर्टों के अनुसार, नवीनतम संवैधानिक संशोधन कतर की घरेलू और विदेश नीति रूपरेखाओं  में महत्वपूर्ण अपडेट पेश करते हैं, जिसमें विधायी सीटों के लिए अपने सीमित मतदान (Limited voting) को समाप्त करना शामिल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups