BJP attacks Hemant Soren: झारखंड में हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर भाजपा हमलावर!

Thu, Oct 31 , 2024, 07:17 PM

Source : Uni India

रांची . झारखंड में भाजपा ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर आरोप लगाया है कि वह 5 वर्षों में 7 साल कैसे बढ़े हो गये है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि 2019 में जो शपथनामा हेमंत सोरेन ने दिया है, उसमें उनकी उम्र 42 वर्ष थी, जबकि 2024 विधानसभा चुनाव (2024 assembly elections) के लिए उन्होंने जो शपथनामा दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपनी उम्र 49 वर्ष बतायी है। अब यह तो हेमंत सोरेन ही बता सकते हैं कि 2019 में उनकी उम्र सही थी या 2024 में उन्होंने जो उम्र दाखिल की है, वह सही है। अगर 2024 में उनकी उम्र सही है तो इसका मतलब है कि उन्होंने 2019 का विधानसभा चुनाव गलत शपथनामा पर जीता था।

 और अगर ऐसा है तो फिर इसका जिम्मेदार कौन है? भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंहा ने आज कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता हासिल करने के लिए बरहेट निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धोखा दिया है और इसकी जांच होनी चाहिए तथा विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। निर्वाचन क्षेत्र से उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी गमालियाल हेम्ब्रोम ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है। यह इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की लड़ाई है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग, नेशनल वॉच और एडीआर में दर्ज आंकड़े के अनुसार 2019 में हेमंत सोरेन 42 साल के थे जबकि 2024 में उनकी उम्र 49 वर्ष बता रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups