मुंबई। भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) के पोते और पूर्व लोकसभा सदस्य प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) को गुरुवार को सीने में दर्द होने के बाद पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वंचित बहुजन अघाड़ी (VAB) के संस्थापक अध्यक्ष और बालासाहेब अंबेडकर के नाम से प्रसिद्ध प्रकाश अंबेडकर अकोला से दो बार लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
वीबीए ने अपने एक बयान में कहा, “उनके (प्रकाश अंबेडकर) दिल में खून के थक्के बनने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी।” वीबीए ने कहा कि अंबेडकर परिवार इस घड़ी में किसी के भी सवालों का जवाब नहीं देगा और सभी से अनुरोध किया कि वे परिवार के निजता के अनुरोध का सम्मान करें।
वीबीए ने कहा कि बालासाहेब अगले तीन से पांच दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। इस बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रेखा ताई ठाकुर चुनाव समन्वय समिति, घोषणापत्र समिति और मीडिया एवं शोध विभाग के सहयोग से अगले कुछ दिनों तक पार्टी के अभियान का नेतृत्व करेंगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 31 , 2024, 02:35 PM