दम मारो दम गाना की शूटिंग के समय नशे में धुत थीं जीनत अमान, खुद किया खुलसा 

Tue, Sep 24 , 2024, 11:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) अपनी सुपरहिट फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा (Hare Rama Hare Krishna)' के गाना 'दम मारो दम(Dum Maro Dum)' की शूटिंग के समय नशे में धुत थी। वर्ष 1971 में प्रदर्शित देव आनंद (Dev Anand) की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में जीनत अमान को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाया गया था, जो हिप्पियों के बीच नशे में धुत रहती है।

 इस फिल्म में जीनत अमान ने देव आनंद की बहन का किरदार निभाया था। जीनत अमान ने दम मारो दम के गाने की एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है और बताया है कि इस गाने की शूटिंग के वक्त वह सचमुच नशे में धुत थीं।

जीनत अमान ने लिखा, हम काठमांडू में 'हरे रामा हरे कृष्णा' की शूटिंग कर रहे थे और देव साहब ने गाने में शामिल होने के लिए सड़कों से हिप्पियों का एक झुंड इकट्ठा किया था। हिप्पी एक्स्ट्रा कलाकार अपनी किस्मत से बहुत खुश थे। उन्हें न केवल खूबसूरत नेपाल में हशीश के साथ अपनी चिलम पैक करने का मौका मिल रहा था, बल्कि उन्हें मुफ्त में खाना भी मिल रहा था, वे बॉलीवुड की एक फिल्म में काम करने जा रहे थे और इसके लिए उन्हें पैसे भी मिल रहे थे।

देव साहब (देव आनंद) इस सीक्वेंस में रियलिटी चाहते थे। मेरे किरदार नशे में धुत जेनिस को वाकई नशे में दिखना था और इसे हासिल करने का सबसे आसान तरीका था हिप्पी प्रसाद में हिस्सा लेना। मैं उस वक्त टीनएज थी और लगातार टेक के लिए उनकी चिलम से लंबे कश ले रही थी।

जीनत अमान ने बताया कि शूटिंग के बाद उन पर नशा चढ़ गया था। वह खुश, थीं और उन्हें चक्कर भी आ रहा था और होटल लौटने की स्थिति में भी नहीं थीं। तब टीम के सदस्य उन्हें कार में बिठाकर एक सुंदर जगह ले गए और वहां ठंडी पहाड़ी हवा में हिमालय के बारे में सोचा और धीरे-धीरे उनका नशा कम हुआ।जब मेरी मां को पता चला कि क्या हुआ था, तो वह बहुत नाराज हुंई और उन्होंने अपनी प्यारी बेटी को 'ड्रग्स' करने की अनुमति देने के लिए सीनियर क्रू मेंबर्स को कड़ी फटकार लगाई। सौभाग्य से मैं उनके क्रोध से बच गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups