मीरजापुर।मीरजापुर जनपद के विधानसभा मझवां (Assembly Majhawan) में उपचुनाव की अधिसूचना जारी (Notification of by-election issued) हो सकती है। इसके मद्देनजर उपचुनाव की तैयारियों में निर्वाचन विभाग जुट गया है। उपचुनाव में प्रयोग किए जाने वाले ईवीएम और वीवी पैट की कड़ी सुरक्षा में फर्स्ट लेवल चेकिंग (First Level Checking) बुधवार से आरंभ कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अप्रयुक्त ईवीएम और वीवी पैट का वेयर हाऊस बुधवार को खोला गया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा और एसओसी नरेंद्र सिंह की देखरेख में एफएलसी कराया गया। उपचुनाव के लिए 884 ईवीएम व वीवी पैट का एफएलसी 17 जुलाई तक किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि विधानसभा मझवां विधायक डा. विनोद बिंद के भदोही से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसके पूर्व 2022 के विधानसभा चुनाव में डा.विनोद बिंद निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और एक लाख तीन हजार 235 मत पाकर चुनाव में जीत दर्ज किया था। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के रोहित शुक्ल को 69 हजार 648 मत मिला था। तीसरे स्थान पर रही बहुजन समाज पार्टी की पुष्पलता बिंद को 52 हजार 990 मत प्राप्त हुए थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 10 , 2024, 09:47 AM