Election campaigning ended: अमरवाड़ा में थमा चुनाव प्रचार, मतदान दस जुलाई को

Mon, Jul 08 , 2024, 06:21 AM

Source : Uni India

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा (ST) विधानसभा सीट (assembly seat) पर उपचुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान (Voting) के पहले आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थमने के साथ ही चुनावी शोरगुल थम गया। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के पहले क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने पूरी ताकत लगायी और जनसभा को भी संबोधित किया। वहीं कांग्रेस के पक्ष में भी पार्टी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। बुधवार को मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

यहां पर कुल नौ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना शनिवार 13 जुलाई को होगी। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की सुविधा के लिये मतदान दिवस (10 जुलाई बुधवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के धीरन शाह से है। पिछले विधानसभा चुनाव में श्री कमलेश शाह ने अमरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से विधायक के तौर पर भी त्यागपत्र दे दिया। इसी के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।

ये क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन हाल ही में लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक साहू ने यहां से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और श्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पराजित कर ये संसदीय सीट भाजपा के नाम कर दी। ऐसे में अब कांग्रेस इस विधानसभा सीट को एक बार फिर अपने कब्जे में लाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। वहीं भाजपा इस सीट को कांग्रेस से छीनने की कोशिश में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups