नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर हो हमलों पर पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal government) मूक दर्शक बनी हुयी है और इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को “लापरवाही और निष्क्रियता” को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिये।
इससे पूर्व उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा (violence) की गंभीर घटनाओं की जांच के लिए गठित भाजपा फैक्ट फाइंडिंग टीम से रिपोर्ट प्राप्त हुई।
श्री नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “राज्य सरकार निर्दोष लोगों के खिलाफ जानबूझकर की जा रही हिंसा की घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी लापरवाही और निष्क्रियता के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ एकजुट है और लोकतांत्रिक तरीके से उनकी चिंताओं को उठाना जारी रखेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 29 , 2024, 08:12 AM