शिमला. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu) ने विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि जैसे छः मुख्य संसदीय सचिवों (CPS) पर श्री ठाकुर कह रहे हैं कि उनकी सदस्यता चली जाएगी वैसे ही हमें भी लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नौ सदस्यों (Nine members) की विधानसभा सदस्यता जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नौ सदस्यों द्वारा बजट सत्र के दौरान हंगामे का मामला विधानसभा अध्यक्ष के विचाराधीन है। उनके निष्कासन पर स्पीकर अंतिम निर्णय लेंगे। जैसे छः सीपीएस पर जयराम ठाकुर कह रहे है कि उनकी सदस्यता चली जाएगी वैसे ही हमें भी कहना कि भाजपा के नौ सदस्यों की विस सदस्यता जा सकती है। श्री ठाकुर कोर्ट में चल रहे सीपीएस मामले पर बयान देकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
श्री सुक्खू ने तीन विधानसभा उपचुनावों को लेकर कहा,“ये उप चुनाव जनता पर थोपा गया है। तीन निर्दलीयों को इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यदि उनके काम निर्दलीय रहते नहीं हो रहे थे तो क्या भाजपा में जाने के बाद हो जायेंगे।”
इस बातचीत में श्री सुक्खू ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की रिज पर लगने वाली प्रतिमा को लेकर कहा कि रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं लगती हैं। ऐसे में रिज मैदान के आस-पास उनकी प्रतिमा लगाने पर विचार किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 23 , 2024, 06:49 AM