चंद्रबाबू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी रहे मौजूद; अभिनेता से नेता बने जन सेना प्रमुख के. पवन कल्याण ने भी शपथ ली

Wed, Jun 12 , 2024, 02:42 AM

Source : Uni India

विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश (Nara Lokesh) तथा अभिनेता से नेता बने जन सेना प्रमुख के. पवन कल्याण (Jana Sena chief K. Pawan Kalyan) समेत उनके पूरे मंत्रिपरिषद ने पूर्वाह्न करीब 11:27 बजे शपथ ली। राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू और उनके मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। यहां से करीब 16 किलोमीटर दूर गन्नावरम हवाई अड्डे (Gannavaram airport) के सामने केसरपल्ली गांव के पास भव्य शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) आयोजित किया गया।

 नायडू के साथ शपथ लेने वाले 24 मंत्री हैं
 नारा लोकेश, पवन कल्याण, किंजरापु अचेन नायडू, कोल्लू रवींद्र, नादेंदला मनोहर, पी नारायण, वंगालापुडी अनिता, सत्य कुमार यादव, निम्माला राम नायडू, एनएमडी फारूक, अनम रामनारायण रेड्डी, पय्यावुला केशव, अनगनी सत्य प्रसाद, कोलुसु पार्थसारथी, डोला बलवीरंजनेया स्वामी, गोट्टीपति रवि कुमार, कंडुला दुर्गेश, गुम्मादी संध्यारानी, ​​बीसी जरधन रेड्डी, टीजी भारत, एस सविता, वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी। नायडू ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ली है। हालिया विधानसभा चुनाव में तेदेपा ने 135, जन सेना ने 21, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ और वाईएसआरसीपी ने 11 सीटें जीती थी।

शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, बंदी संजय, के. राम मोहन नायडू, लोकप्रिय फिल्म नायक रजनीकांत, के. चिरंजीवी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी मौजूद रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups