Bihar Loksabha Election: वैशाली और शिवहर से सर्वाधिक छह बार महिला राजनेत्री पहुंची संसद

Thu, Jun 06 , 2024, 12:19 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के वैशाली संसदीय सीट (Vaishali parliamentary seat)से वीणा देवी (Veena Devi) और शिवहर से लवली आनंद (Lovely Anand) के जीतने के साथ ही वैशाली और शिवहर बिहार में अबतक सर्वाधिक महिला राजनेत्री को संसद तक पहुंचाने वाला संसदीय क्षेत्र बन गया है। आजादी के बाद वर्ष 2019 तक हुये लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में सर्वाधिक पांच बार महिला प्रत्याशी ने शिवहर, बांका, वैशाली और धनबाद संसदीय सीट (Dhanbad parliamentary seats) से जीत हासिल कर आधी आबादी की आवाज को संसद में बुलंद किया था। इस बार के चुनाव में वैशाली संसदीय सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी वीणा देवी और शिवहर संसदीय सीट से लवली आनंद ने जीत का परचम लहराया है। 

इसके साथ हीं वैशाली और शिवजर से सर्वाधिक छह बार महिला राजनेत्री संसद पहुंचने में सफल हो गयी हैं। लोकतंत्र का उद्गम स्थल माने जाने वाले वैशाली लोकसभा सीट से वर्ष 1980 और वर्ष 1984 में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह की पत्नी किशोरी सिन्हा सांसद निर्वाचित हुयी। वर्ष 1989 में उषा सिन्हा सांसद बनीं। उषा सिन्हा केन्द्रीय मंत्री भी रही हैं।वहीं 1994 उपचुनाव में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद सांसद बनीं। लवली आनंद ने श्रीमती किशोरी सिन्हा को पराजित किया था और वह पहली बार सांसद बनीं। 

वर्ष 2019 में वीणा देवी सांसद बनीं। इस तरह वर्ष 2019 तक के आम चुनाव वैशाली जिले से पांच महिला प्रतिनिधि संसद पहुंची थी।इस बार के चुनाव में लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी वीणा देवी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को 89 हजार 634 मतों के अंतर से पराजित किया। शिवहर संसदीय सीट से वर्ष 1980 और वर्ष 1984 में रामदुलारी सिन्हा और वर्ष 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी ने जीत हासिल की है। पूर्व सासंद स्वर्गीय ठाकुर युगल किशोर सिंह की पत्नी रामदुलारी सिन्हा बिहार से राज्यपाल नियुक्ति होने वाली प्रथम महिला रहीं तथा भारत में चंद उन महिलाओं में से हैं जिनकी केरल के राज्यपाल पद पर नियुक्ति हुई। 

रामदुलारी सिन्हा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में मंत्री पद पर रही। वह बिहार की पहली महिला पोस्ट ग्रेजुएट थीं। इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भाजपा की वर्तमान सांसद रमा देवी को बेटिकट कर दिया था।राजग में सीटों में बंटवारे के तहत शिवहर सीट जदयू को मिली थी। शिवहर संसदीय सीट पर जदयू के टिकट पर पूर्व सांसद लवली आनंद चुनावी समर में उतरी। श्रीमती लवली आनंद का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी पूर्व मुखिया रितु जायसवाल को 29 हजार 143 मतों के अंतर से परास्त किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups