Crime In Satara: मामूली विवाद के चलते सतारा में दो युवकों ने एक लड़के की हत्या की

Mon, Apr 22, 2024, 10:34

Source : Uni India

सतारा।  महाराष्ट्र में सतारा जिले के कराड हवाईअड्डे (Karad airport) पर रविवार को मामूली विवाद (minor dispute) को लेकर दो युवकों ने हमला (attacked) कर एक 15 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी और उसके बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दोनों भाई शाम को कराड हवाईअड्डे के पास घूम रहे थे, तभी दो युवक वहां आए और मामूली बात पर उनके साथ झगड़ा करने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि उग्र युवकों ने दोनों भाईयों को कथित तौर पर पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में छोटे भाई के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अल्तमस अहमद खान के रूप में की गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, लेकिन अभी जिले के कराड तहसील के वरुणजी में रहता था। घायल निज़ामुद्दीन अहमद खान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद, कराड शहर पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सचिन राम भिसे (20) और बालू लक्ष्मण चव्हाण (31) के रूप में हुई है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups