अमेरिका नाइजर से 1,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा

Sat, Apr 20, 2024, 12:13

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका आने वाले महीनों में पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर (West African country of Niger) से 1,000 अमेरिकी सैन्य कर्मियों (US military) को वापस बुलाएगा। रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि अमेरिकी सरकार ने अपनी योजना के बारे में नाइजर की सरकार (government of Niger) को सूचित कर दिया है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, विदेश विभाग के उप सचिव कर्ट कैंपबेल ने दिन में नाइजर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और सरकार की मांग को स्वीकार कर लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम पश्चिम अफ्रीका में अमेरिका के आतंकवाद विरोधी रुख (anti-terrorism stance) में बदलाव लाएगा।

पिछले महीने, नाइजर सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि देश की संक्रमणकालीन सरकार, जिसने पिछले जुलाई में तख्तापलट में सत्ता संभाली थी, ने नाइजर के लोगों के हितों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से सैन्य समझौते को समाप्त कर दिया।

नाइजर के आंतरिक मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि नियामी द्वारा वाशिंगटन के साथ अपना सैन्य समझौता समाप्त करने के बाद अमेरिका ने पश्चिम अफ्रीकी देश से सैनिकों की वापसी के लिए एक योजना प्रस्तुत करने का वादा किया था। नाइजर के आंतरिक मंत्री मोहम्मद तौम्बा द्वारा अमेरिकी राजदूत कैथलीन फिट्ज़गिब्बन की मेजबानी करने के बाद सोशल मीडिया पर यह बयान प्रकाशित किया गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups