रुस में लड़ाकू विमान टीयू-22एम3 दुर्घटनाग्रस्त! मिशन पूरा करने के बाद घरेलू हवाई क्षेत्र की ओर लौट रह था विमान 

Fri, Apr 19, 2024, 01:56

Source : Uni India

मॉस्को। रूस की वायुसेना (Russian Air Force) का एक लड़ाकू विमान (fighter plane) टीयू-22एम3 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि लड़ाकू विमान मिशन पूरा करने के बाद अपने घरेलू हवाई क्षेत्र की ओर लौटते समय स्टावरोपोल क्षेत्र के क्रास्नोग्वर्डेस्की जिले (Krasnogvardeysky district) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने कहा है कि बचाव दल ने चालक दल के तीन सदस्यों को लडाकू विमान से निकाल लिया है और एक अन्य पायलट की तलाश अभी भी जारी है।

विमान में गोला-बारूद नहीं था जिससे दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में कोई अन्य बड़ी हानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच निष्कर्षों से पता चलता है कि दुर्घटना विमान में आयी तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups