मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi) देखने के लिए एक्साइटेड हैं।राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का आज 15 अप्रैल को पहला पोस्टर शेयर किया गया। अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पोस्ट को शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने इसे शेयर करते हुए देखने की एक्साइटमेंट दिखाई है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी इस मूवी की रिलीज में बदलाव किया गया था और सोमवार को उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया गया।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित है। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को आलिया ने जाह्नवी और राजकुमार को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा कि इंतजार नहीं हो रहा शैरी। मिस्टरएंडमिसेजमाही 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 16, 2024, 12:29