जमीन घोटाले मामले मे रांची सहित कुल नौ जगहों पर ईड की रेड, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की के घर भी छापेमारी

Tue, Apr 16, 2024, 11:27

Source : Uni India

रांची। झारखंड में ईडी की टीम (ED team) जमीन घोटाले मामले (land scam case) में आज एक बार फिर राजधानी रांची (capital Ranchi) सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के नेता अंतु तिर्की सहित अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है।

उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से जुड़े जमीन घोटाले केस में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सद्दाम से मिली जानकारी के बाद ही ईडी की टीम छापामारी कर रही है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups