Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण की ये फोटो देख नेटिज़न्स बोले, मां बनने से पहले...'

Sat, Apr 13, 2024, 03:43

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी (pregnancy) को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो (pictures and videos) पोस्ट कर हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने की कोशिश करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में एक्ट्रेस टैन बैक फ्लॉन्ट (tan back) करती नजर आ रही हैं। फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में सूरज, समुद्र की लहरों का इमोजी पोस्ट किया। फिलहाल सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ दीपिका की तस्वीरों की ही चर्चा हो रही है। 

दीपिका द्वारा पोस्ट की गई फोटो पर फैन्स जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं नेटिजन्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक नेटीजन ने कहा, 'क्या आप मां बनने से पहले अपना चेहरा दिखाएंगी?', वहीं दूसरे ने कहा, 'दीपिका फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं...' एक्ट्रेस की पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। 

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर होगी नए मेहमान की एंट्री!
कुछ दिनों पहले दीपिका ने ऐलान किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। दीपिका सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दीपिका और रणवीर का पहला बच्चा सितंबर 2024 में आने वाला है। एक्ट्रेस इस महीने के अंत तक बच्चे को जन्म देंगी। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। 

दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका-रणवीर की पहली मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी। आख़िरकार उनकी पहली मुलाकात प्यार में बदल गई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया। 2018 में दोनों ने धूमधाम से शादी की। शादी के 6 साल बाद दोनों ने माता-पिता बनने का फैसला किया।

दीपिका-रणवीर की फिल्में
दीपिका-रणवीर ने शादी से पहले और शादी के बाद कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', '83' और 'सर्कस' जैसी फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर किया है। अब ये दोनों फिल्म 'सिंघम अगेन' के जरिए फैंस से रूबरू होंगे। इस वक्त हर तरफ रणवीर-दीपिका की पर्सनल लाइफ की चर्चा हो रही है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups