Boat Capsized: मोज़ाम्बिक में नाव पलटने से 91 लोगों की मौत

Mon, Apr 08, 2024, 11:39

Source : Uni India

मापुटो। मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत नामपुला (Nampula) में मोजाम्बिक द्वीप (Mozambique Island)के पास रविवार को एक नाव के पलट (boat capsized) जाने से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई। मोज़ाम्बिक (RM) ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं और अन्य 34 लोग लापता हैं। दुर्घटना में पांच जीवित बचे लोगों का भी पता चला है।

नामपुला प्रांत के राज्य सचिव जैमे नेटो के हवाले से कहा गया है कि यह एक अस्थायी नाव थी जो मोसुरिल जिले से रवाना हुई थी और इसमें कुल 130 यात्री सवार थे। नेटो ने आरएम को बताया कि हैजा के प्रकोप के बारे में गलत सूचना के कारण फैली दहशत के कारण यात्रियों ने अपने मूल क्षेत्र को छोड़ दिया।
उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी नाव थी जो इतने सारे लोगों को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी। यह एक मछली पकड़ने वाली नाव थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups