मनुवादी एजेंडे को हराने के लिए कांग्रेस गठबंधन को भीम शक्ति का समर्थन- चंद्रकांत हंडोरे

Sat, Mar 30, 2024, 09:56

Source : Hamara Mahanagar Desk

संविधान को बदलना चाहती है भाजपा 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के बहाने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना बनाया  है.महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में दलित वोटर है जिन्हे  लोकसभा चुनाव महाविकास आघाडी की तरफ आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और संविधान को बदलने का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है.शनिवार को चेंबूर के नालंदा हॉल (Nalanda Hall, Chembur) में भीमशक्ति के पदाधिकारियों आयोजित  बैठक में  कांग्रेस पार्टी के सांसद चंद्रकांत हंडोरे (Chandrakant Handore) ने यह मुद्दा उपस्थित किया। 
हंडोरे ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा दिया है दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद भाजपा संविधान बदल देगी ऐसी उनके पार्टी के नेता सार्वजनिक मंच से चर्चा कर रहे है। भीम शक्ति के संस्थापक अध्यक्ष  व कांग्रेस सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने घोषणा की है कि आरएसएस और भाजपा के इस मनुवादी एजेंडे को हराने के लिए भीम शक्ति, कांग्रेस गठबंधन का समर्थन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया की  भाजपा सरकार देश में आरएसएस का मनुवादी एजेंडा लागू करना चाहती है। लेकिन भीम शक्ति ने भाजपा  की इस योजना को विफल करने के लिए महाविकास आघाड़ी और इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होने का प्रस्ताव पारित किया है। चंद्रकांत हंडोरे (Chandrakant Handore) ने कहा कि डॉ. बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बचाना हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की कोशिश कर रही है।. सांसद राहुल गांधी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा निकालकर जनजागरण किया है। भीमशक्ति कार्यकर्ता भी भाजपा की इस साजिश को विफल करने के लिए दलित समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सभी घरों के अलावा गांव, तालुका और जिले स्तर पर लोगों से संपर्क करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भीम शक्ति के संस्थापक अध्यक्ष और सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने किया। इसमें भीम शक्ति के कार्यकारी अध्यक्ष और नासिक के पूर्व मेयर अशोक दिवे, भीमशक्ति के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील बोरसे, गोवा क्षेत्र के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर वानखेड़े, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनकर ओकर, उपाध्यक्ष नामदेव पिंपले, मुंबई क्षेत्र के अध्यक्ष शशिकांत बनसोडे, महासचिव गोपालराव नेत्रपाल और  महासचिव रवि सोनकांबले समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups