Israeli Attack: लेबनान में इज़रायली हमले में चार लोगों की मौत, छह घायल

Thu, Mar 28, 2024, 02:22

Source : Uni India

यरुशलम। दक्षिणी लेबनान (southern Lebanon) के नकौरा में एक कैफे पर इजरायली हमले (Israeli attack) में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हो गए हैं। अल मयादीन न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि हमले के पीड़ितों को टायर शहर के लेबनानी-इतालवी अस्पताल (Lebanese-Italian hospital) ले जाया गया है, जहां कई नागरिकों ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया है।

उल्लेखनीय है कि लेबनानी शिया आंदोलन हिजबुल्लाह (Lebanese Shia movement Hezbollah) गत अक्टूबर से इजरायल के साथ हवाई हमलों संलिप्त है, क्योंकि इजरायल द्वारा गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा के बाद क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गई है।

लेबनान विदेश मंत्रालय (Lebanese Foreign Ministry) ने कहा है कि इज़रायल की गोलाबारी के कारण दक्षिणी लेबनान में लगभग 100,000 लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उधर, इज़रायल ने कहा है कि उत्तरी इज़रायल के लगभग 80,000लोग ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups