होली के दिन 22 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत 

Tue, Mar 26, 2024, 08:51

Source : Hamara Mahanagar Desk

वसई। होली मनाने के बाद वसई के कलंब तट पर नहाने गए 22 वर्षीय युवक (22 year old young man) की सोमवार शाम को मौत (Death) हो गई। इस मृत युवक का नाम साई किरण चेनुरी है। वसई विरार शहर में सोमवार को होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुछ नागरिक होली के अवसर पर वसई विरार में समुद्र तट पर भी एकत्र हुए। वसई पूर्व के गोखिवरे इलाके में रहने वाले साई किरण भी कलंब बीच पर गए थे।होली मनाने के बाद वह समुद्र में स्नान करने के लिए उतरा,लेकिन पानी का अंदाज न होने कारण वह समुद्र में डूब गया,लाइफगार्ड और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। देर रात तक उसका शव नहीं मिला। शव मंगलवार को वसई भुईगांव के समुद्र तट पर मिला, वसई पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया, यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंजीत अंधाले ने दी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups