कुर्सी पर बैठे सुरक्षा रक्षक को कार ने मारी ठोकर, दुर्घटना के बाद कुर्सी से उड़कर गिरा जमीनपर

Mon, Mar 25, 2024, 07:52

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक (Bandra Worli Sea Link) का काम कर रही कंपनी के सुरक्षा रक्षक की सड़क दुर्घटना (Road accident) में मृत्यु होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा रक्षक गेट से आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रखता था। लेकिन अचानक एक महिला कार चालक ने कुर्सी पर बैठे सुरक्षा रक्षक को अपनी कार से ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के लिए उन्हें भाभा अस्पताल (Bhabha Hospital) ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने भर्तीपूर्व मृत घोषित कर दिया।

बांद्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी जो सी लिंक बनाने का काम कर रही है, उसमें कार्यरत सुरक्षा रक्षक रमेश पांडुरंग गुटुकड़े (45) को एक कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि, जिस कुर्सी पर वे बैठे थे वह कहीं और गई और गुटुकडे कहीं और गिरे पड़े थे। वहां मौजूद दूसरा सुरक्षा रक्षक जब मौके पर पहुंचा, तब उनके मुंह से खून आता हुआ देखा। इसके बाद इसकी जानकारी सुरक्षा रक्षक के सुपरवाइजर सिंह को दी। जिसने एक बोलेरो में गुटुकडे को डालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तब पता चला कि जिस कर से एक्सीडेंट हुआ है वह कार नीलम सोरेवाला (65) नामक महिला चल रही थी। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद महिला थोड़े समय के लिए मौके पर रुकी, लेकिन जैसे ही उसने देखा कि दूसरा सुरक्षा रक्षक वहां पर आ रहा है, वह कार लेकर वहां से फरार हो गई थी। उन्हें डर था कि कोई उनपर हमला कर सकता है। हालांकि अब पूरे मामले की जांच बांद्रा पुलिस कर रही है। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups