राजस्थान की प्रमुख संस्थाओं द्वारा आयोजित होलिकोत्सव में पीयूष गोयल का सम्मान

Mon, Mar 25, 2024, 06:55

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। राजस्थानी समाज की प्रमुख संस्थाओं, राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम (Rajasthani Mandal Gokuldham Yashodham), अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुंबई सिटी, नारायण रेकी सत्संग परिवार (Narayan Reiki Satsang Family) एवं झुँझुनू प्रगति संघ (Jhunjhunu Pragati Sangh) द्वारा  होलिकोत्सव (holi festival) पर हास्य, व्यंग्य , नृत्य भरपूर शिक्षाप्रद नाटक ,नई बीनणी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थानी समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों के बीच भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल तथा विनोद शैलार की उपस्थिति रही।सर्वप्रथम राज दीदी ने पीयूष गोयल का स्वागत (Piyush Goyal's honor) एवं सम्मान किया।डाॅ.अनील काशीप्रसाद मुरारका ने पीयूष गोयल को एम्पल मिशन तथा समर्पण संस्था की तरफ से  गणेशजी का एक स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टे से सम्मान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीमा सुरक्षा सैनिकों के बीच की, एक बड़ी एवं सुन्दर पेंटिंग उन्हें भेंट की। पीयूष गोयल ने डाॅ.अनील मुरारका को आश्वस्त किया कि उनकी इस अप्रतिम भेंट के लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे। अनिल कैंया तथा अनिल पटोदिया ने भी पीयूष गोयल का सम्मान किया। मंडल के संस्थापक एवं मानद सचिव राजेन्द्र तुलस्यान ने गोयल को राजस्थानी सेठ पगड़ी पहनाकर  शुभकामना दी। उन्होंने मोतियों की माला से पीयूष गोयल का सम्मान किया। श्री गोयल ने होली की शुभकामनाओं के साथ साथ आगामी महोत्सवों की शुभकामनाएँ दी और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजस्थानी समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups