MP Police :दमोह में तनाव के बीच व्यक्ति ने दी हाथ काटने की धमकी, टीआई ने दिखायी सख्ती

Mon, Feb 05 , 2024, 11:07 AM

Source : Uni India

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय (Damoh district headquarters) पर एक विवाद के बाद पुलिस थाने के पास एकत्रित हुयी भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने माइक से पुलिस प्रशासन (police administration) के समक्ष ही हाथ काटने (cut off his hand) तक की धमकी दे डाली। इसके बाद वहां मौजूद थाना प्रभारी ने अकेले ही यह दु:साहस दिखाने वाले व्यक्ति को न सिर्फ ललकारा, बल्कि उसे उसकी औकात भी याद दिला दी।

इस बहादुर पुलिस अधिकारी (police officer) आनंद सिंह ठाकुर (Anand Singh Thakur) का आज वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखायी दे रहा है कि वे भीड़ में मौजूद आरोपी के पास जाकर उसे ललकारते हैं और यह कहते हुए सुना जा रहे हैं कि वे अकेले ही हैं, किसी में दम हो तो हाथ लगाकर दिखाओ। हालाकि हजारों की भीड़ के बीच और कुछ और भी पुलिस वाले मौजूद थे। वर्ग विशेष से आने वाले ये लोग एक विवाद के बाद थाने के समक्ष एकत्रित होकर किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

देर रात के घटनाक्रम में भीड़ में से नारेबाजी के बीच एक व्यक्ति ने माइक से एक तरह से पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुयी, तो न हाथ रहेंगे और न ही शरीर पर गर्दन। यह सुनते ही वहां मौजूद थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर आग बबूला हो गए और उन्होंने मौके पर ही धमकी देने वाले आरोपी की लू उतार दी। थाना प्रभारी का साहस और रौद्र रूप देखकर भीड़ में शामिल अनेक लोग बगलें झांकने लगे और लोग उनसे माफी मांगने लगे।

दरअसल एक टेलर की दुकान से कपड़े सिलवाने को लेेकर कुछ लोगों में विवाद हुआ। इसके बाद देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। सैकड़ों हजारों लोग कोतवाली थाने के पास एकत्रित हो गए और कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। माइक वाला घटनाक्रम होने के बाद पुलिस प्रशासन ने संबंधित इलाके में फ्लैग मार्च किया। भीड़ तुरंत ही तितर बितर हो गयी। अब इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम से जुड़े आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups