हिंदुओं की आस्था के केंद्रों को कई सालों तक किया गया अपमानितःशाह

Sat, Dec 11 , 2021, 06:50 AM

Source :

हिंदुओं की आस्था के केंद्रों को कई सालों तक किया गया अपमानितःशाह

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हिंदू समुदाय की आस्था के केंद्रों को कई सालों तक अपमानित किया गया और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने तक किसी ने भी उनके गौरव को वापस लाने की परवाह नहीं की थी। लेकिन मोदी सरकार ऐसी जगरों के नवीनीकरण के लिए अब काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग मंदिरों में जाने से कतराते थे, लेकिन मोदी सरकार के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई है।

अमित शाह अहमदाबाद में कदवा पाटीदार संप्रदाय की देवी मां उमिया को समर्पित उमियाधाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। यहां 74 हजार वर्ग गज जमीन पर 1500 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर व अन्य भवन बन रहे हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों तक हिंदू समुदाय के आस्था के केंद्रों को अपमानित किया गया और मोदी के पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आने तक किसी ने भी गौरव वापस लाने की पहल नहीं की। 

साल 2022 की शुरुआत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खुशहाल होने वाली है। जहां एक ओर उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए), डियरनेस रिलीफ (डीआर) में इजाफा होने की संभावना है, वहीं हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और ट्रैवलिंग अलाउंस में हालिया बढ़ोतरी के बाद नए साल पर फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस संबंध में आ रही रिपोर्टों पर नजर दौड़ाएं तो एक और फायदा कर्मचारियों को मिलने वाला है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups