FIH Hockey: दुनिया जीतने के लिये भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम चिली रवाना

Wed, Nov 22 , 2023, 01:46 AM

Source : Uni India

मुंबई। चिली के सैंटियागो (Santiago) में 29 नवंबर से दस दिसंबर के बीच खेली जाने वाली एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 (FIH Hockey Women's Junior World Cup 2023) के लिये भारतीय टीम बुधवार को रवाना हो गयी। टूर्नामेंट के 2022 के संस्करण (2022 edition) में भारत को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। भारत को 2022 के उपविजेता जर्मनी के साथ-साथ बेल्जियम और कनाडा (Belgium and Canada) के साथ पूल सी में रखा गया है, जबकि गत चैंपियन नीदरलैंड को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान चिली के साथ पूल ए में रखा गया है। अर्जेंटीना, कोरिया, स्पेन और जिम्बाब्वे को पूल बी में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पूल डी का हिस्सा हैं।(FIH Hockey Women's Junior World Cup 2023)
कप्तान प्रीति (captain Preeti) के नेतृत्व में भारत क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए पूल सी के शीर्ष दो में जगह बनाना चाहेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेगा और उसके बाद 30 नवंबर को जर्मनी के खिलाफ मुकाबला होगा। एक दिन के आराम के बाद, भारत पूल सी के अपने अंतिम लीग चरण मैच में दो दिसंबर को बेल्जियम से भिड़ेगा।
विदेश रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान ने कहा “विश्व मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं महिला जूनियर विश्व कप में इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का नेतृत्व करने में सक्षम हुई और दुनिया को दिखा पाई कि भारतीय हॉकी किस चीज से बनी है। हमने इस टूर्नामेंट के लिये जमकर पसीना बहाया है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups