Vishnudutt Sharma: राहुल ने किया देश की समस्त जनता का अपमान : विष्णुदत्त शर्मा

Wed, Nov 22 , 2023, 12:24 PM

Source : Uni India

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा (MP Vishnudutt Sharma) ने आज कहा कि उन्होंने देश की समस्त जनता का अपमान किया है।
 शर्मा ने कल देर रात यहां भाजपा की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि श्री गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जो शब्दों का प्रयोग किया, उससे वह अपनी 'मंदबुद्धि' सामने लाये हैं। उन्होंने देश की 130 करोड़ जनता का अपमान किया है। देश में कांग्रेस नेस्तनाबूद (destroyed in the country) हो रही है। शर्मा ने राज्य के छतरपुर जिले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर कहा कि कानून क्या उनकी जेब में है। क्या दिग्विजय सिंह कानून का पालन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने लोगों को भड़काया, उन पर तो और धाराएं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन ने उन्हें धरना कैसे देने दिया।
राज्य के छतरपुर के खजुराहो में कल पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही राजनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा पर भी मामला दर्ज हुआ है। दोनों नेताओं ने मतदान 17 नवंबर के दिन विक्रम सिंह नातीराजा के समर्थक सलमान खान की मृत्यु के बाद इस मामले को लेकर बिना अनुमति के थाने के सामने धरना दिया था। इस पूरे मामले को लेकर राज्य में इन दिनों राजनीति जोरों पर है। कांग्रेस का आरोप है कि सलमान की मृत्यु के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया जिम्मेदार है। इस प्रकरण में अरविंद पटेरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज हो चुका है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups