assembly constituency: अटेर में एक मतदान केन्द्र पर पुनः मतदान

Tue, Nov 21 , 2023, 01:41 AM

Source : Uni India

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र (assembly constituency) के मतदान क्रमांक 71 माध्यमिक शासकीय भवन किशूपुरा (Secondary Government Building Kishupura) में आज पुनर्मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक चलेगी। इस बूथ पर 1223 वोटर हैं। सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत वोटिंग तथा 11 बजे तक 20 प्रतिशत से अधिक वोटिंग (voting) हुई। 17 नवंबर को यहां 89‎ प्रतिशत मतदान हुआ था। ‎जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव (District Election Officer Sanjeev Srivastava) के मुताबिक पहले सुबह साढ़े पांच बजे से मॉकपोल की प्रोसेस हुई।
अटेर में भाजपा (Ater, BJP) ने मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से हेमंत कटारे चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 30 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
राज्य में 17 नवंबर को हुए मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में कुछ लोग घुस आए थे। उन्होंने मतदाताओं को धमका कर मतपर्चियां एकत्रित कर मतदान प्रभावित किया था। इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई थी। मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, पीठासीन अधिकारी सतीश कुमार की शिकायत पर सतेंद्र भदौरिया और संतोष भदौरिया के अलावा अन्य अज्ञात दो पर सुरपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। विधानसभा में अरविंद सिंह भदौरिया और हेमंत कटारे में सीधा मुकाबला है। ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎सपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह‎ भदौरिया मूलतः किशूपुरा गांव के ही रहने वाले हैं। मतदान में अब कोई गडबडी न हो इसलिए मतदान केन्द्र पर भारी पुलिसबल के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं।
भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की थी। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी ज्ञापन दिया था। आरोप लगाया था कि पीठासीन अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया है। कई मतदाताओं को हतोत्साहित कर मत प्रयोग से वंचित रखा गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups