नयी दिल्ली। कांग्रेस ने हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर पार्टी में लौटी पूर्व लोकसभा सदस्य (Lok Sabha member) और प्रसिद्ध अभिनेत्री विजयाशांति को तेलंगाना विधानसभा चुनाव (Telangana assembly elections) के लिए मुख्य समन्वयक और प्रचार समिति का संयोजक बनाया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्रीमती विजयाशांति के नेतृत्व वाली समन्वय समिति में 15 अन्य वरिष्ठ नेताओं को सदस्य नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि 2020 में भाजपा में शामिल हुई अभिनेत्री विजयाशांति विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की मौजूदगी में पार्टी में लौटी हैं। वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 18 , 2023, 11:54 AM