भोपाल, 17 नवंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए आज मतदान में बुजुर्गो में भी मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। सोनकच्छ विधानसभा के भौंरासा की 96 वर्ष की सजनबाई (96 year old Sajanbai) ने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान किया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर बनाये गये सेल्फी पाईंट पर उत्साह से फोटो भी खिचवायी।
मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। जिले में आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों मे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार व्यवस्थाए की गई थी। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए। मतदाताओं का स्वागत रेड कारपेट से किया। मतदान केंद्रों पर बैठक व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं भी की गयी। निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाए की गयी।
मतदान केन्द्रों पर बनाये गये सेल्फी पाईंट पर मतदाता मतदान के बाद सेल्फी ले रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी। जिले में आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों मे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार व्यवस्थाए की गयी। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए। मतदाताओं का स्वागत रेड कारपेट से किया।
देवास जिले के बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद खातेगांव के पोलिंग बूथ 176 मंडी प्रांगण में जाकर 103 वर्षीय मांगीलाल बेनीवाल ने मतदान किया। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 17 , 2023, 06:11 AM