भिंड। मध्यप्रदेश में आज मतदान के दौरान भिण्ड जिले की पांच में से तीन विधानसभा के प्रत्याशियों (assembly candidates) को प्रशासन ने नजर बंद कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी(Rakesh Chaudhary), भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह कुशवाह (Narendra Singh Kushwaha) और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी संजीव सिंह (Sanjeev Singh) को नजरबंद कर दिया गया है। इन सभी लोगों को सर्किट हाउस (Circuit House) में बैठाया गया है। अटेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे, भाजपा प्रत्याशी अरविन्द्र भदौरिया और भाजपा प्रत्याशी के बडे भाई देवेन्द्र भदौरिया को सर्किट हाउस के समर हाउस में नजर बंद किया गया है।
इसी प्रकार लहार विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी डाॅं. गोविन्द सिंह, बसपा प्रत्याशी रसाल सिंह और भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा को सर्किट हाउस में नजर बंद किया गया है।
भिण्ड जिले की मेहगांव और गोहद विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी को नजर बंद नहीं किया गया है। प्रशासन ने मतदान के दौरान शांति बनी रहे इसलिए यह व्यवस्था की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 17 , 2023, 12:58 PM