सिवनी, 15 नवंबर (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) ने भाजपा सरकार पर भ्रष्ट्राचार का आरोप हुए कहा कि आज प्रदेश भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर वन है, ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार की पूरी व्यवस्था बनी हुई है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। श्री कमलनाथ ने जिले के सरेखा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, महिलाएं, युवा सब परेशान हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। उन्होंने कहा कि आज आपके बीच में आकर मुझे बहुत ख़ुशी है और आपके जो उम्मीदवार है वो मेरे प्रीतिनिधि भी है। आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है भाजपा ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नौजवानों को देखते हैं तो उन्हें बड़ी चिंता होती है, क्योंकि इन नौजवानों से पूरे मध्यप्रदेश का निर्माण होना है, लेकिन अगर इन्हीं का भविष्य अंधकार में रहा तो किस तरह से निर्माण होगा। आज मध्यप्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है। आज प्रदेश में पैसे दो और काम लो की व्यवस्था चल रही है। चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की झूठ की घोषणा मशीन डबल स्पीड से चल रही है। पंद्रह महीने की सरकार पर बोलते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था, हमने अपनी सरकार में 1000 गौशाला में बनवाई थी और सरकार आते ही हम फिर से किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे, हमारी सोच है कि किसानों की जेब में पैसा पहुंचे और उसे फसल का सही दाम मिले। आप हमारी 15 महीने की सरकार और उसमें हुये कामों के गवाह हैं। उन्होंने कहा कि वे आपको बताना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम सभी माताओं और बहनो को 1500 रूपये प्रति महीने सम्मान राशि देंगे, गैस का सिलेंडर 500 रूपये में देने का काम करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 15 , 2023, 09:54 AM