बाड़मेर 15 नवंबर (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) की कांग्रेस सरकार (congress government) पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति करने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का पंजा पता नहीं कहां कहां जाकर लूट करता है और इसकी कहीं भी हाथ मारने की आदत हो गई हैं। श्री मोदी बुधवार को बाड़मेर जिले के बायतू में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा “मैं घरों में नल कनेक्शन देने के लिए पैसा भेजता हूं, कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का काम करते हैं। कहीं भी हाथ मारने की पंजे की आदत हो गई है। बाड़मेर-जैसलमेर में जल जीवन मिशन का काम नहीं हुआ और पेमेंट भी हो गया।” उन्होंने कहा कि गरीब को धोखा देने वाली कांग्रेस को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राजस्थान को जिस तरफ ले जा रही है उससे राजस्थान की संस्कृति ही खतरे में पड़ जायेगी, इसकी सुरक्षा के लिए अब भाजपा जरुरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को महिला अत्याचार के मामले सबसे आगे ला दिया हैं, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया हैं। मासूम बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस विधायकों के रिश्तेदारों पर आरोप लगते हैं और वे कांग्रेस विधायक महिलाों के खिलाफ खुलकर के बयानबाजी करते हैं, जब मुख्यमंत्री ही ऐसे हो जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों को फर्जी बता दे, तो अत्याचारियों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। कांग्रेस के मंत्री विधानसभा में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर महिला अपराध की पैरवी करे तो अपराधिाये के होँसले बढ़ जाते है। उन्होंने कहा कि यह नारी का सम्मान करने वाले वीरों का अपमान किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों के सम्मान में उन्हें टिकट भी देती है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि इसलिए पूरा राजस्थान कह रहा है, बहन-बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान। श्री मादी ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि लाल डायरी को कांग्रेस के लोग फर्जी बताते हैं लेकिन अब उनके ही अक्षरों के पन्ने बाहर आने लगे हैं। लाल डायरी बढ़-चढ़कर बोल रही है। अब क्या एक भी कांग्रेसी जीतना चाहिए क्या। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई उम्मीदवार वोट मांगने आये तो उससे दो सवाल पूछना चाहिए कि लाल डायरी का क्या माजरा है, यह किसकी है, पहले तुम मना करते थे, अब इसमें से निकलने लगा है।
उन्होंने कहा कि अब लॉकर खुल रहे हैं और जनता का लूटा हुआ माल नजर आने लगा है। राजस्थान से भी रुपयों का ढेर और ढेर सारा सोना मिल रहा है। यह सोना आलू से बना हुआ नहीं है, यह चोरी का सोना है। नहीं तो ये जाकर कह देंगे कि हमने आलू से बनाया है। श्री मोदी ने कहा कि ऐसे लॉकर और भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सबसे पहली कार्रवाई जनता ही करे। चुनाव में आप कमल का बटन ऐसे दबाओ कि उनको फांसी दे रहे हो।
उन्होंने कहा कि जब मोदी जांच करवा रहा है तो गहलोत साहब मुझे ही कोस रहे हैं। ये कितनी ही गालियां दें, सजा होकर रहेगी। जिन्होंने लूटा है, उन्हें लौटाना पड़ेगा, जेल जाना होगा, उनका हिसाब पक्का होगा और यह काम मुझे करना चाहिए कि नहीं, मोदी की यह ही गारंटी है और मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी को पूरा करने की गारंटी।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान से भी कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी। साफ करने का मजा तभी है, जब पोलिंग बूथ से भी कांग्रेस साफ हो जाए। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान को सबसे आगे ला दिया है। यहां मासूम बेटियां भी सुरक्षित नहीं है, मेरा मिशन बहनों को समस्या से निजात दिलाना है।
श्री मोदी ने कहा “राजस्थान की बहनों के बीच आया हूं। आप लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। आपने कभी नहीं कहा, हमने भी चुनावी घोषणा पत्र में नहीं लिखा था, लेकिन आपका भाई बैठा है, इसलिए मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से बचाया। मुझे माता-बहनों की गरिमा और इज्जत की चिंता थी, इसलिए देशभर में करोड़ों शौचालय बनवाए।”
उन्होंने कहा “देश का कोई व्यक्ति भूखा न सोए, इसके लिए अनाज का भंडार खोल दिया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। जब मोदी ने इन्हें मुफ्त अनाज दिया तो ये आशीर्वाद देंगे, ये पुण्य भी आपको मिलेगा, क्योंकि आपने लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट दिया। यह आपके एक वोट की ताकत है। हर गरीब को अन्न मिले, आप सबको पुण्य मिले, इसलिए मुफ्त अनाज की योजना को पांच साल आगे बढ़ा दिया।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आतंकवादी हमले होते थे तो विदेशों में जाकर कहते थे कि हम पर हमला किया गया । मदद मांगते थे। अब हम आतंकवादियों को उसके घर में घुसकर मारते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 15 , 2023, 08:57 AM