भाजपा मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ फिर बनाएगी सरकार: शर्मा

Wed, Nov 15 , 2023, 05:09 AM

Source : Uni India

पन्ना, 15 नवंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudatt Sharma) ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा खजुराहो संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों को जीतकर मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ एक बार पुन: सरकार बनाएगी। श्री शर्मा ने आज पन्ना में पत्रकार वार्ता में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि खजुराहो संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों को जीतकर भाजपा प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजनीति में सुचिता लाने का कार्य किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का अपराधीकरण कर रही।प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि कांग्रेस ने छतरपुर और पन्ना जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को उम्मीदवार बनाया है। इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की राजनीति में अपराधीकरण को पुनर्स्थापित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपराधिक छवि के लोगों को राजनीति से गायब करने का कार्य किया है। वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश में डकैतों की बड़ी समस्या थी। भाजपा सरकार बनने के बाद डकैत समस्या का उन्मूलन किया गया। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ अपराधिक प्रवृत्ति को समाप्त करने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक विदेशी पयर्टक बीते एक वर्ष में पन्ना टाइगर रिजर्व में पहुंचे हैं। खजुराहो हेरिटेज के साथ आईकॉनिक सिटी तो है ही, पन्ना भी कम नहीं है। पन्ना का विकास प्रदेश सरकार के मंत्री और स्थानीय भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह की मेहनत का परिणाम है। पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए श्री सिंह ने ही प्रयास से मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिल सकी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही पन्ना मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups