Ajit Pawar angry: महायुति सरकार में ऑल इज वेल नहीं 

Mon, Nov 13 , 2023, 06:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सूबे के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नाराज?
विपक्ष को मिला मौका, सरकार पर साधा निशाना 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में सब कुछ ठीक(ऑल इज वेल) नहीं है.चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) को छोड़कर सरकार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार नाराज चल रहे है ऐसी चर्चा है. इसलिए हाल ही में वे दिल्ली जाकर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाक़ात की है. अजित पवार के नाराजगी की चर्चा बाहर आने के बाद विपक्षियों ने महायुति की सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.शरद पवार गुट के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने दावा किया की मराठा और ओबीसी समाज के आरक्षण के साथ -साथ अजित पवार गुट के विधायकों का काम नहीं हो रहा है शिवसेना और भाजपा के मंत्रियो से  विधायकों  को कोई सहयोगी नहीं मिल रहा है इसकी कई बार अजित पवार से कर चुके है.भाजपा और शिवसेना के मंत्रियों के इस बर्ताव से अजित पवार नाराज चल रहे है.जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार गुट के विधायकों को लगा था कि सरकार में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास निधि की कमी नहीं रहेगी।लेकिन सरकार में शामिल होने के बाद विधायकों की अपेक्षा की जा रही है.उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है शिवसेना और भाजपा के मंत्रियों के जो विभाग है उसमे फंड नहीं मिल रहा है. जयंत पाटिल ने कहा कि यह सत्य की महायुति सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है तीनों पार्टियों ने कई मुद्दों को लेकर अंतर्कलह शुरू है.

शिवसेना को ख़त्म करने की चाल -संजय राउत 
 उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाराजगी वाले मुद्दे पर बोलते है यूबीटी के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि रणनीति के तहत भाजपा  शिवसेना अब  राकांपा को ख़त्म करने की साजिश रच रही है.भाजपा तोड़ फोड़ की राजनीति कर रही है लेकिन इसमें वो सफल नहीं होगी।अजित पवार के नाराजगी हिस्सा इसमें शामिल है.एकनाथ शिंदे को कटघरे में लेते हुए राउत ने कहा कि राज्य में  गैर कानूनी तरीके से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया गया है.यह पूरी चाल भाजपा का है भाजपा की शिवसेना को खत्म करने की आज से नहीं बल्कि साल 2014 के चुनाव से पहले से चल रही है.इसलिए एकनाथ शिंदे को तोड़कर राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई है.संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को पूरी तरह समाप्त करने का भाजपा ने जो सपना देखा है उसमे भाजपा कभी सफल नहीं होगी। संजय राउत ने कहा कि भाजपा  हमारे ही लोगों को आमने-सामने खड़ा करके फूट डालो की नीति पर काम कर रही है, जो वे आमतौर पर राज्यों में करते हैं. एकनाथ शिंदे के साथ जो 40 लोग हैं वह शिवसेना नहीं है. मुंब्रा की एक रैली का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि असली शिवसेना क्या है वह अपने कल मुंब्रा में देखा होगा. उद्धव ठाकर जब मुंब्रा में गए तब पूरा ठाणे और मुंब्रा सड़क पर उतर आया था. अगर आप मुख्यमंत्री नहीं होते या पुलिस का इस्तेमाल नहीं किया होता  दीपावली नहीं होता  वह शाखा का कब्जा हमारे पास होता.

अजित पवार हमेशा रहते है नाराज -विजय वडेट्टीवार 
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह पहला मौका नहीं जब राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाराजगी की चर्चा है.अजित पवार जब भी सरकार में रहते है उनके नाराज की चर्चा आती रहती है.वडेट्टीवार ने कहा कि अजित पवार नाराज की आ रही खबर पहली बार नहीं है.वे हमेशा नाराज रहते है.

अजित पवार नाराज नहीं -प्रफुल्ल पटेल 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार)गुट के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाराजगी की जो चर्चा है वो गलत है अजित पवार नाराज नहीं है.महायुति की सरकार में शामिल तीनों पार्टियों ने समन्वय  है.गृहमंत्री अमित शाह से अजित पवार की मुलाकात पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा की दिवाली के मौके पर वो एक औपचारिक मुलाक़ात थी 

क्या है मामला 
एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार  में तीन प्रमुख  पार्टियां शामिल है इसमें  राकांपा (अजित गुट) शिवसेना और भाजपा अजित पवार के विधायकों का आरोप है कि भाजपा और शिवसेना कोटे के मंत्री उन्हें विभागीय निधि उपलब्ध नहीं करा रहे है.सामने लोकसभा उसके बाद विधानसभा का चुनाव है अगर क्षेत्र में विकास कार्य काम नहीं होगा तो चुनाव जीतना भारी पड़ेगा अजित पवार के विधायकों का शिवसेना के मंत्रियों से अधिक नाराजगी है सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups