Assembly Elections: अमित शाह आज पांच चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

Mon, Nov 13 , 2023, 11:09 AM

Source : Uni India

भोपाल।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए मध्यप्रदेश के विदिशा, गुना, अशोकनगर और दतिया जिलों में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश भाजपा के अनुसार श्री शाह दोपहर में विदिशा जिले के सिरोंज में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गुना जिले में चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में और फिर गुना जिले के राघौगढ़ (Raghogarh of Guna district) में सभाएं लेंगे।
शाह अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करने के बाद दतिया जिले में मां पीतांबरा देवी के दर्शन और पूजन के बाद वहां पर भी चुनावी सभा लेंगे।
 शाह पिछले कुछ दिनों में राज्य में लगातार अनेक सभाएं ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठकें भी की हैं। राज्य में चुनाव प्रचार अभियान की सीमा 15 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगी। अंतिम दो तीन दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी पूरी ताकत चुनावी अभियान में झोंक रहे हैं। सभी 230 सीटों पर मतदान एकसाथ 17 नवंबर को होने के बाद मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups