Priyanka Gandhi : पिता और दादी ने देश के लिए खून बहाया, जनता ही प्यारी थी उनके लिए - प्रियंका

Thu, Nov 09 , 2023, 01:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सतना।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Prime Minister Indira Gandhi) और प्रधानमंत्री रहे अपने पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का स्मरण करते हुए कहा कि देश और जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि थी और दोनों ने देश के लिए अपना खून भी बहा दिया।
 वाड्रा ने उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल के सतना जिले के चित्रकूट (Chitrakoot in Satna district) में राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भगवान राम (Lord Ram) और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (NationFather Mahatma Gandhi) का भी जिक्र किया और कहा कि यह देश भगवान राम की परंपराओं पर चलने वाला है और महात्मा गांधी ने राम के आदर्शों को अपनाया। यही वजह है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गयी, तो उनके मुख से “हे राम” निकला और कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की परंपरा पर ही चलने वाली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उनकी दादी और पिता ने भी देश के लिए खून बहा दिया। वे हमेशा इस देश की जनता के प्रति जवाबदेह रहे, जबकि आज का भाजपा का नेतृत्व ऐसा नहीं है।
कांग्रेस महासचिव ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला किया और कहा कि अपने आप को “फकीर” और “मामा” कहने वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन गरीबों, किसानों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं करते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान का नाम लिए बगैर कहा कि फकीर कहने वाले नेता ने उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों को 15 हजार करोड़ रुपयों की राहत प्रदान नहीं की और सरकारी पैसे से 16 हजार करोड़ रुपयों के दो विमान अपने लिए खरीद लिए। इसी तरह राज्य में खाद, बीज और अन्य समस्याओं के उठने पर प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि “मामा है ना”। लेकिन वे करते कुछ नहीं हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मामा तो “कंश” भी था।
 वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में मौजूदा सरकार के मुखिया अपने मित्र “अंबानी और अडानी” को सरकारी संपत्तियां बेच रहे हैं। ये संपत्तियां काफी मेहनत के बाद पूर्ववर्ती सरकारों ने बनायी थीं। ये लोग किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब बातों के मद्देनजर जनता को इन सबको सबक सिखाना चाहिए। चुनाव में वोट के जरिए यह काम किया जा सकता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह शक्ति जनता को मिली हुयी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम (कांग्रेस) भी अपनी बात रख रहे हैं। आप लोग उनकी (भाजपा) बातें भी सुन रहे हैं। दोनों की बातों पर अच्छे से विचार करिए और फिर जागरुकता के साथ वोट करिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तब आप (जनता) कांग्रेस को ही वोट करने की स्थिति में रहेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक आप लोग नेताओं को सबक और उनकी असलियत नहीं समझाओगे तो काम कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि जब घर में एक बच्चा बिगड़ता है, चोरी करता है, तो उसके माता पिता उसको डाटते मारते है, ताकि वह सुधर जाए। ऐसे ही आप लोगों को “चोर” को ठीक करने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की संपत्ति सस्ते दामों में बेच रहे हैं, उनको सबक सिखाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि देश के समक्ष आज महंगायी, बेरोजगारी, आदिवासी, महिलाओं और किसानों पर अत्याचार बड़े मुद्दे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेता इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इधर उधर की बात कर लोगों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे ऐसी बातों में नहीं आएं और सही जगह वोट करें। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस ने जो भी वचन दिए हैं, सत्ता में आने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने राज्य में पंद्रह माह तक सत्ता में रही कमलनाथ सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया और कहा कि इन कामों को और आगे बढ़ाने के साथ ही वचनपत्र में दिए गए सभी वचनों को पूरा किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups