सिवनी जिले की चार विधानसभा सीटों पर 46 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य

Wed, Nov 08 , 2023, 04:38 AM

Source : Uni India

Madhya Pradesh Assembly Election 2023  सिवनी, 08 नवंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले (Seoni district) की चार विधानसभा सीटों बरघाट, सिवनी, केवलारी और लखनादौन पर इस बार कुल 46 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 25 है। वहीं 21 प्रत्याशी मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनैतिक दलों से हैं। सिवनी जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 10 लाख 74 हजार 62 है। इसमें पुरुष मतदाता 5,41,001, महिला मतदाता 5,33,043 और थर्ड जेंडर 18 तथा नए जुड़े युवा मतदाताओं की संख्या 49,012 है। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1406 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। विधानसभा क्षेत्र लखनादौन में सबसे अधिक मतदान केन्द्र 407 बनाये गए हैं। जिले के विधान सभा क्षेत्र बरघाट में इस बार कुल मतदाता 243723, सिवनी में 274945, केवलारी में 260521, लखनादौन में 294873 हैं। विधानसभा क्षेत्र बरघाट अजजा के लिए आरक्षित है। यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें कांग्रेस से अर्जुन सिंह काकोडिया, भाजपा से कमल मर्सकोले, बसपा से किरण मरकाम, संयुक्त क्रांति पार्टी से अनिल सिंह गोंड (Anil Singh Gond) ,राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से राजकुमार सरयाम, महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी से राजकुमारी धुर्वे, बहुजन मुक्ति मोर्चा से सावन कुमार तथा 3 निर्दलीय अजय परते, यशपाल भलावी एवं सुनील उईके के नाम शामिल है। इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस से अर्जुन सिंह काकोडिया जीत कर आए थे। विधानसभा क्षेत्र सिवनी (115) सामान्य वर्ग के लिए है। इस विधानसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसमें मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनैतिक दलों में कांग्रेस से आनंद पंजवानी, भाजपा से दिनेश राय मुनमुन, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से अंकित सिंह बघेल, गोंगपा से रंजीत वासनिक नवोदय जनतांत्रिक पार्टी से शवाना खान के नाम शामिल है। इसके अलावा सात निर्दलीय उम्मीदवार अजय सिंह बघेल, तिलक सिंह जाटव, तीरथ सिंह चंदेल, मकबूल शाह, मुनउवर खान, लता, मोहम्मद शादाब पटेल के नाम शामिल हैं। पिछले चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में थी और दिनेश राय मुनमुन जीते थे।
विधान सभा क्षेत्र केवलारी (116) भी सामान्य वर्ग के लिए है। यहां से इस बार 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल है। इस सीट से मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनैतिक दलों में कांग्रेस से रजनीश सिंह, भाजपा से राकेश पाल सिंह, गणा सुरक्षा पार्टी से जय कुमार, महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी डॉ. सतीश नाग तथा निर्दलीय में आनंद बघेल, कलीमुद्दीन मौलाना, गजेन्द्र सिंह, टेकचंद बरमैया, प्रीतम उईके, भीम लोधी, डॉ. सुनील राय, संजय कुमार मिश्रा के नाम शामिल है।
वर्षों से केवलारी विधानसभा मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण रही है। यहां से स्वर्गीय हरवंश सिंह जीतते रहे हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में हरवंश सिंह के सुपुत्र रजनीश सिह को हार का सामना करना पड़ा तथा भाजपा से राकेश पाल जीत कर आए थे।
विधान सभा क्षेत्र लखनादौन (117) अजजा के लिए आरक्षित है। इस विस से 12 प्रत्याशी अपनी किस्तम इस चुनाव में अजमा रहे हैं। इसमें मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनैतिक दलों में कांग्रेस से योगेन्द्र सिंह बाबा, भाजपा से विजय उईके, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से गोविन्द सिंह, स्मार्ट इंडियंस पार्टी से रामकुमार इनवाती, गोंगपा से भाई संतर बलारी तथा 7 निर्दलीय प्रत्याशियों में अयोध्या प्रसाद कुमरे, जगमोहन उईके, नेमसिंह परते, पतीलाल मर्सकोले, पवन मूलचंद धुर्वे, सुखईलाल उईके, इंजीनियर संतोष उईके के नाम शामिल हैं। इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है। वर्ष 2018 के चुनाव में पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उर्मिला सिंह के सुपुत्र योगेन्द्र सिंह जीते थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups