महायुति के विधायकों और सांसदों की बैठक
महायुति के सांसदों और विधायकों का मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किया मार्गदर्शन
महानगर संवाददाता
मुंबई। मराठा आरक्षण (maratha reservation) की मांग को लेकर 9 दिन तक भूखहड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटील (Manoj Jarange Patil) ने सरकार के अनुरोध के बाद अपना आंदोलन तो समाप्त कर दिया है,लेकिन आरक्षण मुद्दे ने राज्य सरकार की नींद हराम कर दी है.इसलिए राज्य के मुखिया एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) एक्शन मूड में आ गए है.बैठक पर बैठक कर रहे है.मनोज जरांगे के अल्टीमेटम के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर महायुति के सांसद और विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति के सांसदों और विधायकों का मार्गदर्शन किया। अपने मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर सत्ताधारी पार्टी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है.सरकार आरक्षण के पक्ष में लेकिन इसके लिए समय चाहिए।शिंदे ने सांसदों और विधायकों से आरक्षण मुद्दे पर बयानबाजी से बचने के लिए कहा है.देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है.उन्होंने सांसदों और विधायकों से क्षेत्र में जाकर लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण पर पॉजिटिव बयान दे न की उल्टा सीधा जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को बताएं।
एक्शन मोड में मुख्यमंत्री
जिलाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मराठवाड़ा के 8 जिलों में कुनबी रिकॉर्ड खोजने का काम चल रहा है. इसका दायरा बढ़ाकर शेष महाराष्ट्र में भी यह काम शुरू किया जाएगा।शिंदे समिति के कामकाज के घंटे बढ़ाया जाएगा उसके लिए आवश्यक मैनपावर भी बढ़ाई जाएगी। हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट लेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग के काम में तेजी लायें। इस काम के लिए टीस गोखले इंस्टीट्यूट और एक अन्य संस्थान की मदद ली जाएगी शिंदे ने कहा कि मनोज जरांगे की मांग को पूरा करने के लिए अन्नासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडल का दायरा बढ़ाने पर चर्चा जा सकता है.बैठक में राज्य में भड़की हिंसा, ओबीसी बनाम मराठा स्थिति और धनगर आरक्षण सहित राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा हुई.
सीएम का जिलाधिकारियों को निर्देश
महायुति के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्य के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में शिंदे ने जिलाधिकारियों को मराठवाड़ा में 1 करोड़ 73 लाख कुनबी रिकॉर्ड के किए जा रहे सत्यापन युद्ध स्तर पर काम शुरू करने का निर्देश दिया।शिंदे ने कहा कि कुनबी का सर्टिफिकेट लेने के लिए किए गए आवेदन की जांच में कोई मुश्किल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक महीने तक ड्राइव मोड में काम करें। सरकार को अपना वादा पूरा करना होगा. इसलिए हम कारण नहीं बता सकते. इस कार्य में नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर मिनट, हर घंटा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को पता होना चाहिए कि सरकार ईमानदारी से प्रयास कर रही है. शिंदे कमेटी के काम का सख्ती से पालन करें. सत्यापन कार्य के लिए एक अलग सेल स्थापित करें। मराठवाड़ा में अपनाई गई प्रक्रिया को अन्य विभागों के साथ साझा करें। एक सप्ताह में जांच की गई प्रविष्टियों की संख्या और प्राप्त प्रविष्टियों की संख्या एक अलग वेबसाइट पर डालें। जिससे कार्य में पारदर्शिता आएगी। लोगों को भी पता चलेगा कि सरकार क्या कर रही है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 03 , 2023, 09:02 AM